चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र 5 फरवरी 2025 (ब्यूरो) : हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार विजय सभ्रवाल श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश सलाहकार घोषित किए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने की है। इस अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (SPSH) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने नवनियुक्त प्रदेश सलाहकार विजय सभ्रवाल को संघ के प्रदेश सलाहकार नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि "विजय सभ्रवाल एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता की सेवाओं के प्रति योगदान सराहनीय रहा है। हरियाणा के प्रदेश सलाहकार पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।"
डॉ बंसल ने कहा, "विजय सभ्रवाल के अनुभव पर हमें पूरा विश्वास है कि संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और कानूनी ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।"
- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व अटल बिहारी वाजपेयी के जमाने से प्रदेश में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार सभ्रवाल।
डॉ बंसल ने कहा कि,"श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। विजय सभ्रवाल ने एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा।"प्रदेश व कुरुक्षेत्र इकाई के पदाधिकारियों ने विजय सभ्रवाल को हरियाणा प्रदेश का प्रदेश सलाहकार पद पर नियुक्ति व उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा (सोनीपत), प्रदेश संरक्षक डॉ डीएल मल्होत्रा (सोनीपत), प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धीमान (कुरुक्षेत्र), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र केम (करनाल),प्रदेश सह- सचिव शेलेन्द्र जैन (करनाल),पंकज सिंगला (पानीपत),जरनैल रंगा(कुरुक्षेत्र), हरमिंदर नागपाल (मुख्य संरक्षक चंडीगढ़), देस राज भटनागर (मुख्य संरक्षक कुरुक्षेत्र),प्रदेश संग़ठन प्रचारक प्रमोद कौशिक (कुरुक्षेत्र), प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल (सोनीपत), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश राजपूत (सोनीपत) सहित भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने संघ की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल के नेतृत्व में संघ को और सशक्त करने का संकल्प लिया।