पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न देने पर प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने प्रधानमंत्री का आभार किया व्यक्त - Discovery Times

Breaking

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न देने पर प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने प्रधानमंत्री का आभार किया व्यक्त

 

कुरुक्षेत्र 10 फरवरी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। देश के लिए अतुलनीय योगदान देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करना प्रत्येक भारतवासी के लिए गौरव और सम्मान की बात है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा शनिवार को जाट धर्मशाला में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन करने के उपरांत बातचीत कर रहे थे। सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसान हित और उनके आधारभूत मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए किसानों के अधिकारों और कल्याण के लिए अपना समस्त जीवन समर्पित कर दिया।  उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की और आपातकाल के समय में भी देश में लोकतंत्र को जीवित रखने में उनका अहम योगदान रहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रवि बतान, कुरुक्षेत्र जाट धर्मशाला के प्रधान चौधरी रामकुमार नैन, कुरुक्षेत्र जाट धर्मशाला के पूर्व प्रधान चौधरी सुरेन्द्र सिंह, चौधरी धर्मवीर डागर, चौधरी रविन्द्र सांगवान, चौधरी जगतार सिंह काजल, चौधरी जोगिंदर बारना, चौधरी जय प्रकाश हथीरा, चौधरी सुमेर सिंह हथीरा, चौधरी बलबीर सिंह बारना, चौधरी अजमेर सिंह बारना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

SUBSCRIBE !

Welcome to Discovery Times!Chat with us on WhatsApp
"Please tell us how can we help you today?”” "Discovery Times channel, copy link open at WhatsApp: " https://whatsapp.com/channel/0029VaBIde7LCoX3IgmC5e2m ” " Subscribe link to our newspaper: " https://www.discoverytimes.in/p/subscription-newspaper-portal.html ” ...
Click me to start the chat...