आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों में भारी उत्साह, भिवानी में शपथ ग्रहण समारोह - Discovery Times

Breaking

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों में भारी उत्साह, भिवानी में शपथ ग्रहण समारोह

 

डिस्कवरी टाइम्स (संगीता): भिवानी में आज आम आदमी पार्टी के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सैंकडों पदाधिकारियों को आप के राष्ट्रीय संयोजक एवम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान शपथ दिलाएंगे। पूरे प्रदेशभर से करीब 1400 नए पदाधिकारियों में से 1338 सर्कल इंचार्ज बनाये गए है। वही कुरुक्षेत्र जिले से 400 नए पदाधिकारी नियुक्त किये गए है। आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष जगबीर जोगना खेड़ा की अगुवाई में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का काफिला भिवानी के लिए रवाना हुआ। 

आम आदमी पार्टी के सर्कल प्रधानों का भिवानी में शपथ ग्रहण समारोह,भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा की अगुवाई में हुए रवाना,पदाधिकारियों में भारी उत्साह

बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर नए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पार्टी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के लिए खुद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल आ रहे हैं। निश्चित रूप से हरियाणा में पार्टी मजबूती के साथ खड़ी हो रही है। 2024 के चुनावों को लेकर अभी से सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। जगबीर में कहा कि शपथ लेने के बाद सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी नए जोश और उत्साह के साथ कार्य करेंगे। जहां कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचान के का काम करेंगे वही अन्य लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम भी कार्यकर्ता द्वारा किया जाएगा।

SUBSCRIBE !

Welcome to Discovery Times!Chat with us on WhatsApp
"Please tell us how can we help you today?”” "Discovery Times channel, copy link open at WhatsApp: " https://whatsapp.com/channel/0029VaBIde7LCoX3IgmC5e2m ” " Subscribe link to our newspaper: " https://www.discoverytimes.in/p/subscription-newspaper-portal.html ” ...
Click me to start the chat...